जिला भदोई का नाम बदला अब होगा संत रविदास नगर होगा योगी सरकार ने लिया फैसला

 Ravi Gangwar 

भदोई का नाम फिर हुआ संत रविदास नगर 

जिला एवं सत्र न्यायालय संत रविदास नगर की फोटो
संत रविदास नगर 

ये पांचवीं बार है जब इस जिले का नाम बदल गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जिले के नाम में जुड़ा हुआ भदोही शब्द हटाते हुए संत रविदास नगर कर दिया है। नाम बदलते ही जिले की सियासत गर्माने लगी है। 30 जून 1994 को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने काशी नरेश विभूति नारायण की मौजूदगी में जीआइसी मैदान में भदोही को 65 वां जिला बनाया था।

लंबे समय से जिला बनाने की मांग लोगों की पूरी हो गई थी लेकिन चार दिसंबर 1997 को पूर्व मुख्यमंंत्री मायावती ने जौनपुर जिले से भदोही में जोड़ी गई बरसठी तहसील को भदोही जिले से हटाकर जौनपुर में शामिल करते हुए भदोही का नाम संत रविदास नगर कर दिया था। भदोही नाम हटने पर फिर से लंबा आंदोलन चला। ये आंदोलन बहुत उग्र हुआ था।

उसके बाद 1999 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और पूर्व मुख्यमंत्री रामप्रकाश गुप्ता ने 12 नवंबर 1999 को संत रविदास नगर के साथ भदोही नाम जोड़ दिया। आंदोलन समाप्त हो  गया था। लेकिन सपा की अखिलेश सरकार ने छह दिसंबर 2014 को फिर से इसे भदोही कर दिया था। लेकिन कागजों में यह संत रविदास नगर भदोही के नाम से ही चलता रहा। ये सपा सरकार की एक बड़ी कूटनीति थी। उसके बाद इस जिले का नाम अभी तक नहीं है। 

योगी सरकार ने 29 जुलाई 2026 को संत रविदास नगर भदोही नाम को बदलकर सिर्फ संत रविदास नगर कर दिया है, इससे जिले की सियासत फिर से गरमा गई है। सत्ता पक्ष के लोग इसे बेहतर तो विपक्ष इसको  राजनीति बता रहा है।

जिला बनाने से लेकर नाम बदलने तक हुए कई आंदोलन

जिला बनाने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प. श्यामधर मिश्र, जनसंघ के नेता मुरलीधर पांडेय की अगुुवाई में लंबे समय तक आंदोलन चला था। हालांकि 65 वां जिला बनने के बाद लोगों ने राहत ली थी लेकिन जिले का नाम बदलने पर फिर आंदेालन हुआ, कई नेता, छात्र नेताओं की गिरफ्तारी हुई, तोड़फोड़ हुई लेकिन जिले का नाम नहीं बदला। ये आंदोलन उग्र था। कई लोगों को चोटें आईं एवं पुलिसकर्मी घायल हुए।

हालांकि भाजपा की सरकार बनने पर जिले के लोगों ने फिर से आवाज बुलंद की तो नतीजा निकला भदोही का नाम संत रविदास नगर में जोड़ दिया गया था। और नाम हो गया संत रविदास नगर भदोही। 

लेकिन 29 जुलाई 2026 से ये नाम फिर संत रविदास नगर कर दिया है।

रवि गंगवार 


टिप्पणियाँ

Top Posts

‘द ग्रेट खली’ हुए भाजपा में शामिल, Great Khali joins BJP:

मौत का कारोबार, दूसरों की मौत से प्यार नहीं , मौत तो हमारा स्वाद है, शाकाहारी

सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर जावेद अख्तर का ट्वीट, बोले- विचार अच्छा लेकिन चयन ठीक नहीं

बिपिन रावत जी की मौत पर खुशी मनाने वालों से नाराज फिल्ममेकर अली अकबर ने छोड़ा इस्लाम

6 जनवरी 1989 : माननीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के हत्यारों को दी गई थी फांसी, दो बॉडीगार्ड्स ने की थी हत्या : खालिस्तानियों पर की थी पीएम ने कार्रवाई

ॐयोगी कौन हैं, एक नया किस्सा, दिललचस्पॐ

इतिहास की किताबों से क्यों गुमशुदा हूंई भारत की पहली वनस्पति शास्त्री जानकी अम्माल जिन्होंने गन्ने को मीठा बनाया

भोपाल गैस त्रासदी में कैसे बचा कुशवाह परिवार गाय और हवन की शक्ति सनातन भक्ति

नौकरी में अराजकता,,,,जंगल में टाइगर की टीम🐅 उसमे एकमात्र वर्कर एक चींटी🐜बाद में हुआ कुछ ऐसा

कुछ इतिहास जो दर्शाते है कि सनातन धर्म सबसे पुराना है